Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsTragic Drone Attack in Rajouri Kashmir Two Lives Lost
गमगीन माहौल में उठे खाईखेड़ा के साहिब व आयशा के जनाजे

गमगीन माहौल में उठे खाईखेड़ा के साहिब व आयशा के जनाजे

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - गमगीन माहौल में उठे खाईखेड़ा के साहिब व आयशा के जनाजे

May 11, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमले में गांव खाईखेड़ा निवासी मौ.साहिब व उसकी भतीजी आयशा नूर की मौत हो गई थी। रविवार को गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द खाक कर दिया गया। एसडीएम ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों से जानकारी ली। वहीं गणमान्य व्यक्तियों ने अंतिम यात्रा मे शिरकत कर परिजनों को सांत्वना दी। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी मौ. साहिब व उसकी दूधमुंही भतीजी आयशा नूर की कश्मीर के राजौरी मे शनिवार की सुबह पाकिस्तान द्वारा किये गये हमले मे मौत हो गई थी। रविवार की सुबह दोनों के शव गांव पहुंचे, जहां उन्हें गमगीन माहौल मे सुपुर्दे खाक किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खाईखेड़ा निवासी शाहिद के चार बेटे जम्मू-कश्मीर के राजौरी में वाहनों मे डेटिंग कार्य व सेलून का काम करते है। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या के बाद जारी तनाव व भारत द्वारा आपरेशन सिंदूर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिसके बाद पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए कायराना ड्रोन हमलों में गांव खाईखेड़ा के मौ.साहिब व उसकी 20 माह की भतीजी आयशा नूर की मौत हो गई थी। इस दौरान सपा नेता मुखिया गुर्जर,सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पुर्व विधायक मौलाना जमील अहमद,प्रधान शहज़ाद मुखिया, कांग्रेस जिला सचिव विनोद गुर्जर, पूर्व प्रधान वसीम, जिला पंचायत सदस्य संजय रवि, रालोद के शाहआलम, एमआईएम जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान, एडवोकेट फरमान आदि ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है। ----------- जम्मू कश्मीर सरकार ने देगी दस लाख मोरना खाईखेड़ा के मृतकों को जम्मू कश्मीर सरकार दस लाख की सहायता राशि देगी जिसके संबंध मे एसडीएम ने मृतकों के परिजनों से आवश्यक जानकारी की है। एसडीएम जानसठ जयेद्र सिंह ने जानकारी देकर बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार ने राजौरी के मृतकों को दस-दस लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।इस संबंध में राजौरी के डिप्टी कमिश्नर से बातचीत पर डीएम ने एसडीएम को गांव भेजा था। जिनके आदेश अनुसार गांव खाईखेड़ा में आकर मृतक परिवारों के परिजनों से जानकारी की गई। मृतक मौ. साहिब की पत्नी फरहीन का बैंक खाता नहीं है। मंगलवार को बैंक खाता खुल जाएगा। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। वहीं आयशा नूर के परिजनों का बैंक खाता नंबर लिया गया है।