हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार में छाया शोक

Feb 28, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - बड़ौत रोड पर हुए एक हादसे में 45 वर्षीय महिला, बबीता की मेरठ में मृत्यु हो गई। परिवार में शोक का माहौल है। बबीता और उसका परिवार वॉकिंग पर जा रहे थे जब अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन की तलाश कर रही है।

हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार में छाया शोक

बड़ौत रोड पर हादसे में 45 वर्षीय घायल महिला की मेरठ में मौत हो गई। जिसको लेकर परिवार में शोक छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। कस्बे के मोहल्ला ख़ाकरोवान निवासी धीरज पाल, उसकी पत्नी सुनीता, पुत्री अनन्या व भाभी बबीता शुक्रवार की रात्रि में घर से वॉकिंग के लिए बड़ौत रोड पर जा रहे थे। जो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। जिन्हें बुढ़ाना से मेरठ रैफर किया गया था। मेरठ में डाक्टर ने बबीता को मृत घोषित कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है तथा वाहन की तलाश में सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।