रोहाना में सडक हादसे में चाचा व भतीजे की मौत
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के रोहाना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रक को कब्जे में ले...

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरी निवासी दो भाई मुकेश और भरत यमुनानगर में नौकरी करते है। रक्षा बंधन का पर्व बनाने के लिए भरत अपनी भाभी जयंती पत्नी मुकेश और 8 साल के भतीजे विहान को बाइक से लेकर यमुनानगर से बरेली जा रहा था।
शहर कोतवाली क्षेत्र में रोहाना स्थित बडकली मोड पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक तीनों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान बाइक से उछलकर जयंती सड़क किनारे गिर गई, जबकि भरत व उसके भतीजे विहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने भरत व उसके भतीजे का मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल जयंती का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अपराध निरीक्षक रूप किशोर शर्मा ने बताया कि चाचा व भतीजे की हादसे में मौत हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




