Muzaffarnagar News: बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल
Muzaffarnagar News: नई मंडी क्षेत्र में पचेंड़ा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में निखिल और उज्जवल की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

Muzaffarnagar News: नई मंडी क्षेत्र में पचेंड़ा रोड पर बुधवार रात लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी उज्जवल (22) पुत्र जयवीर, निखिल (22) पुत्र काला, टिंकू पुत्र सहनसरपाल और वंश कुमार पुत्र मनोज कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर मंडी क्षेत्र से गांव लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे पचेंड़ा रोड पर उनकी बाइक को लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए。
पुलिस और उपचार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने निखिल और उज्जवल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जांच और मंत्री की संवेदना
नई मंडी इंस्पेक्टर आनंददेव मिश्रा ने बताया कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने हादसे में युवकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।


