
अजब गजब: स्कूटी का कर दिया 20.74 लाख का चालान
Muzaffar-nagar News - नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक स्कूटी चालक का चालान 20 लाख 74 हजार रुपये काटा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ट्रैफिक एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर चालान की राशि को ठीक किया, जिससे जुर्माना अब करीब 4 हजार रुपये हो गया। यह गलती चालान के दौरान धारा 207 को सही से फीड नहीं करने के कारण हुई।
यातायात माह में दोपहिया वाहनों के चालान को लेकर नई मंडी कोतवाली पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। नई मंडी कोतवाली में तैनात दरोगा ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने के एक स्कूटी चालक का 20 लाख 74 हजार का चालान काट दिया। चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। एसपी ट्रैफिक ने नई मंडी पर पहुंचकर चालान को ठीक करा दिया। अब यह चालान करीब चार हजार रुपये का कर दिया गया है। गांधी कॉलोनी चौकी पर तैनात दरोगा नवाब सिंह चौकी पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक स्कूटी चालक को रोक लिया।
स्कूटी के कागजात व चालक द्वारा हेलमेट न लगाने पर दरोगा ने स्कूटी को सीज कर उसका चालान काट दिया। चालान पर जुर्माने की रकम देखकर चालक के होश उड़ गए। पुलिस द्वारा स्कूटी का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काटा गया। कुछ समय पश्चात चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने से ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे नई मंडी कोतवाली में पहुंचे और चालान की धनराशि को ठीक कराया। उन्होंने बताया कि चालान काटते समय धारा 207 को फीड करना था, जो गलती से धनराशि कॉलम में दर्ज हो गई। जिस कारण चालान की रकम लाखों में हो गई। स्कूटी के दस्तावेज व लाइसेंस न मिलने पर सीज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




