Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsTraffic Department TI Relieved After Complaints New Officer Appointed
एसएसपी ने किया अंडर ट्रांसफर टीआई को  रिलीव

एसएसपी ने किया अंडर ट्रांसफर टीआई को रिलीव

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - जनपद के ट्रैफिक विभाग के टीआई इन्द्रजीत सिंह को एसएसपी ने शिकायतों के बाद रिलीव कर दिया है। उन्हें प्रयागराज पीएचक्यू ट्रांसफर किया गया था। उनके स्थान पर उप निरीक्षक राकेश कुमार को नियुक्त किया गया...

Fri, 12 Sep 2025 02:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

जनपद में तैनात ट्रैफिक विभाग के टीआई को एसएसपी ने रिलीव कर दिया है। अंडर ट्रांसफर व बेड एंट्री मिलने के बाद वह ट्रैफिक विभाग में टीआई के पद पर तैनात थे। उनके खिलाफ एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें गैर जनपद के लिए रवाना करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उनके स्थान पर उप निरीक्षक राकेश कुमार को ट्रैफिक टीआई की कमान सौंपी गयी है। हिन्दुस्तान में शहर में जाम व बेड एंट्री को लेकर टीआई के खिलाफ खबर प्रकाशित की थी। जनपद में पिछले काफी समय से ट्रैफिक विभाग में टीआई के पद पर इन्द्रजीत सिंह तैनात थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनका ट्रांसफर प्रयागराज पीएचक्यू में हो चुका था। अंडर ट्रांसफर होने के बावजूद उन्हें जनपद में टीआई की कमान सौंपी गयी थी। इसके अलावा उन्हें तत्कालीन एसएसपी ने बेड एंट्री भी दी। लगातार शिकायत मिलने व जाम की समस्या से निजात न दिला पाने के कारण ट्रैफिक पुलिस की स्थिति सवालों के घेरे में थे। पिछले कई दिनों से एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को देख रहे थे। बुधवार को अंडर ट्रांसफर ट्रैफिक टीआई इन्द्रजीत सिंह को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया है। उनके स्थान पर उप निरीक्षक राकेश कुमार को ट्रैफिक विभाग में टीआई की कमान सौंपी गयी है।