ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरहाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, कई महिलाओं समेत 18 जख्मी

हाइवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, कई महिलाओं समेत 18 जख्मी

छपार क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्राली में सवार महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अचानक एक साथ कई घायलों के जिला अस्पताल में...

छपार क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्राली में सवार महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अचानक एक साथ कई घायलों के जिला अस्पताल में...
1/ 2छपार क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्राली में सवार महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अचानक एक साथ कई घायलों के जिला अस्पताल में...
छपार क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्राली में सवार महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अचानक एक साथ कई घायलों के जिला अस्पताल में...
2/ 2छपार क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्राली में सवार महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अचानक एक साथ कई घायलों के जिला अस्पताल में...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरFri, 16 Nov 2018 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

छपार क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्राली में सवार महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अचानक एक साथ कई घायलों के जिला अस्पताल में पहुंचने से अफरा तफरी मच गयी।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव अब्दलपुर के ग्रामीण मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा में तेहरवी में शामिल होने गये थे। शाम के समय लौटते समय रामपुर तिराहा चौकी क्षेत्र में हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रैक्टर अरविंद चला रहा था। मौके पर चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलते ही रामपुर तिराहा चौकी इंचार्ज रविन्द्र कसाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल राजकली, मांगी पुत्री जसवीर, कविता पत्नी अमरेश, लक्ष्मी पत्नी संजय, रेखा पत्नी धर्मपाल, किरण पत्नी नरोत्तम, तारा पत्नी मुकेश, कान्ति पत्नी रामपाल, मनीशा पत्नी नरेन्द्र, पुष्पा पत्नी विशेष, बाला पत्नी अमरपाल, सरोज पुत्री अरविंद, शिखा पुत्री आदेश, छोटी पत्नी सुंदर, कोमल पुत्री छोटाराम समेत 18 घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहनों से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कई घायल एक साथ पहुंचने के कारण अस्पताल की इमरजेंसी में चीख पुकार मच गयी। अस्पताल के डाक्टरों ने बारी बारी से सभी को उपचार दिया। 5 महिलाओं को गंभीर चोट आना बताया गया। अधिकतर महिलांए ही चोटिल हुई है। उन्हें उपचार देकर घर के लिए रवाना कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें