ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरआज भाकियू करेगी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आज भाकियू करेगी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आज भाकियू करेगी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आज भाकियू करेगी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरMon, 25 Oct 2021 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता प्रशासन से विभिन्न मुद्दों पर किसानों के उत्पीड़न सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद आदि विषय पर भी वार्ता कर ज्ञापन देंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी कर ली है। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के दोनों द्वार पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा महावीर चौक पर भाकियू जिला कार्यालय समेत प्रमुख चौराहों पर भी फोर्स रहेगा जिलाधिकारी कार्यालय की भी पुलिस फोर्स से मजबूत घेराबंदी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें