थ्री व्हीलर पलटने से महिला का टूटा पैर
बुढ़ाना के कांधला रोड पर एक थ्रीव्हीलर खड्ढ़े में पलट गया, जिससे एक महिला का पैर टूट गया। महिला रुबी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया और बाद में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद स्थानीय सभासदों ने खड्ढ़े को बंद कराने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई।

बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर सड़क पर बने खड्ढ़े में अनियंत्रित होकर एक थ्रीव्हीलर पलट गया। जिसमें थ्रीव्हीलर में सवार एक महिला का पैर टूट गया। कस्बे के कांधला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट सड़क में बने एक गहरे खड्ढ़े में रात्रि के समय एक थ्रीव्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार महिला रुबी निवासी कस्बा लोनी जिला गाजियाबाद दबकर एक पैर टूट गया। राहगीरों में थ्रीव्हीलर को खड्ढ़े से निकालकर पास की दुकान में खड़ा करवाया और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर सभासद मौ. इमरान व सभासद पति राशिद मंसूरी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन मंगवाकर खड्ढ़े को बंद कराया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


