Muzaffarnagar News: रामराज मे टेंपो पलटा , तीन लोग घायल
Muzaffarnagar News: रामराज के सत्संग भवन के निकट मवाना की ओर से आ रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमे चालक समेत तीन लोग घायल हो गया।

Muzaffarnagar News: रामराज। रामराज के सत्संग भवन के निकट मवाना की ओर से आ रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमे चालक समेत तीन लोग घायल हो गया। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी राहुल टेंपो लेकर मीरापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही यह मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट पहुंचा। यहां पर सड़क मे बने गहरे गढ्ढे को बचाने के प्रयास मे अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो मे सवार जेद व फरमान निवासी मवाना घायल हो गये। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने टेंपो को सीधा करके घायलों को बाहर निकाला।
जिसके बाद घायलों को रामराज स्थानीय चिकित्सक के यहा उपचार दिलाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


