निर्माणाधीन बैंकट हाल से लाखों का सामान चोरी

Feb 26, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन बैंकट हाल से अज्ञात बदमाशों ने लाखों का लोहे का सामान चोरी कर लिया। पीडित तरूण त्यागी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 24 फरवरी की रात को हुई थी, जब बदमाशों ने गाटर, सरिया और बल्ली चुराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

निर्माणाधीन बैंकट हाल से लाखों का सामान चोरी

नेशनल हाईवे पर स्थित निर्माणाधीन बैंकट हाल से अज्ञात बदमाश लोहे के गाटर, सरिया ब बल्ली आदि लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीडित ने पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के गांव बरला निवासी तरूण त्यागी ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, जिसमें उसने बताया कि नेशनल हाईवे पर बरला इंटर कालेज बरला के सामने उसका बैंकट हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। 24 फरवरी की रात में अज्ञात बदमाश वहां से लोहे का सामान गाटर, सरिया, बल्ली व छाली आदि लाखों रूपये का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह को ही उसे चोरी की जानकारी हुई।

सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची। पीडित ने पुलिस से घटना के राजफाश की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।