फल विक्रेता की जेब से हजारों की नगदी उड़ाई

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - खतौली में शनिवार को मंडी परिसर में फल विक्रेता सतपाल की जेब से चोर ने सात हजार रुपये की नगदी चुरा ली। सतपाल फल लेने गए थे और जब उन्होंने आढ़ती को पैसे देने की कोशिश की, तब उन्हें पता चला कि पैसे गायब हैं। फल विक्रेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फल विक्रेता की जेब से हजारों की नगदी उड़ाई

खतौली। शनिवार को मंडी परिसर में फल विक्रेता की जेब से चोर ने हजारों की नगदी उड़ा ली। मोहल्ला काशीराम निवासी सतपाल पुत्र अतर सिंह फल बेचने का काम करता है। शनिवार केा सतपाल मंडी से फल लेने गया था। फल लेने के बाद आढ़ती को रुपये देने लगा तो उसकी जेब से रुपये गायब थे। बताया कि जेब से सात हजार की नगदी थी। रुपये चोरी होने पर फल विक्रेता ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक चोर की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित फल विक्रेता ने पुलिस में अज्ञात चोर के विरूद्ध तहरीर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।