ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरशहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा प्रभाव, दोनों सफाई निरीक्षकों का तबादला

शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा प्रभाव, दोनों सफाई निरीक्षकों का तबादला

एक सफाई निरीक्षक को बरेली के लिए किया रिलीव, दूसरे को मुरादाबाद जाने से रोका

शहर की सफाई  व्यवस्था पर पड़ेगा प्रभाव, दोनों सफाई निरीक्षकों का तबादला
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरMon, 02 Aug 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की सफाई पहले से ही लड़खड़ाई हुई है, अब दोनों सफाई निरीक्षकों का तबादला होने पर शहर की सफाई और अधिक प्रभावित हो जाएगी। नगर पालिका में दो ही सफाई निरीक्षक थे और दोनों का ही ट्रांसफर हो गया है। नगर पालिका ने एक सफाई निरीक्षक को तो रिलीव कर दिया, लेकिन दूसरे को अभी तक रिलीव नहीं किया है, जिस कारण दूसरा सफाई निरीक्षक काफी परेशान हैे और रिलीव के लिए पालिकाध्यक्ष के चक्कर काट रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए नगर पालिका में दो नगर स्वास्थ्य अधिकारी, एक चीफ और दो सफाई निरीक्षक है। इन सब के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। अब दो सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर और उमाकांत शर्मा का नगर पालिका ने अन्य जनपद के लिए ट्रांसफर हो गया है। संजय पुंडीर का ट्रांसफर बरेली जनपद और उमाकांत शर्मा का ट्रांसफर मुरादाबाद जनपद में हुआ है। नगर पालिका ने संजय पुंडीर को तो रिलीव कर दिया है, लेकिन उमाकांत शर्मा को अभी तक रिलीव नहीं किया है। उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए रोका हुआ है। अभी दोनों सफाई निरीक्षक के स्थान पर नगर पालिका में कोई दूसरा सफाई निरीक्षक की तैनाती नहीं हुई है। अब शहर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए दो नगर स्वास्थ्य अधिकारी और एक चीफ रह गया है। ऐसे में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पहले से और अधिक बिगड गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें