चार ट्यूबवेल पर चोरी
Muzaffar-nagar News - भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी में चार ट्यूबवेल पर चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। पूर्व सभासद राजीव चौधरी ने बताया कि उन्होंने सुबह ट्यूबवेल पर पहुँचकर दरवाजे का ताला टूटा पाया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

चार ट्यूबवेल पर चोरी मोरना। क्षेत्र में जंगली चोरों का आतंक जारी है। चोरों ने ताला तोड़कर चार ट्यूबवेल से कीमती सामान को चुरा लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर घटना की जांच शुरू कर दी है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी के मोहल्ला सुभाष चौक के पूर्व सभासद राजीव चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह शुक्रताल के जंगल में स्थित अपनी ट्यूबवेल पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देखा व सामान को खुर्द बुर्द पाया । चोरों ने ट्यूबवेल से केबिल तथा स्टार्टर आदि सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा कस्बे के ही सतेंद्र कुमार, मास्टर किशनवीर सिंह, पण्डित बबला शर्मा की ट्यूबवेल पर भी चोरों ने केबिल व स्टार्टर ट्यूबवेल में रखा अन्य सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया है।
सभासद राजीव की सूचना पर पहुंची शुक्रताल चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


