Muzaffarnagar News: ओडिसी नृत्य देख भाव-विभोर हुए दर्शक
Muzaffarnagar News: भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को युवा पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के तत्वावधान में जड़ौदा स्थित ह

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा को युवा पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के तत्वावधान में जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में भव्य ओडिसी नृत्य कार्यक्रम हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या में अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई और उनके सहयोगी दल ने अपनी सम्मोहक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों व अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवात कुमार सवाई, स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी, कलाकार रोहित कुमार प्रधान, ऋतिक पात्रा, विश्वजीत प्रधान, स्वागतिका साहू, स्वयंसेवक मृदुला मित्तल व नीति मित्तल, अतिथि विकास भार्गव, प्रेरक जैन, रीटा दहिया, आदित्य दहिया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मंच का सफल एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय की मेधावी छात्राओं उम्मेहानि और अवनी ने अपने आत्मविश्वास व सधी हुई वाणी से किया। मंच संभालते ही मुख्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई ने ओडिसी की सूक्ष्म तकनीकों का प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने मंगलाचरण में देवी स्तुति के पश्चात दशावतार की प्रस्तुति दी, जिसमें भगवान विष्णु के मत्स्य, कछुआ, वराह और नरसिंह अवतारों को अपनी सजीव भाव-भंगिमाओं और हस्तमुद्राओं के जरिए जीवंत कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति से पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।


