ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरकिसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले ठाकुर पूरण सिंह

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले ठाकुर पूरण सिंह

मंगलवार को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह और जिलाध्यक्ष दीपक सोम किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले। डीएम...

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले ठाकुर पूरण सिंह
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरWed, 01 Nov 2023 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह और जिलाध्यक्ष दीपक सोम किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिले। डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कलक्ट्रेट सभागार में पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने मौके पर चकबंदी विभाग, गन्ना विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, पशु पालन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उक्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि चकबन्दी विभाग द्वारा गांव नसीरपुर में सैक्टर 17, 4, 5, 6, 32 की पैमाईश ना करना व गलत तरह से जमीन का आवंटन किया गया है। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का निस्तारण होना चाहिए। ग्राम प्रधान नसीरपुर धर्मेन्द्र कुमार की मूल जोत को हटाकर अन्य लोगों के हवाई चक लगाया दिया गया है। गाँव कुल्हेडी लडवा नसीरपुर धनसैनी के गन्ना मार्ग पर पीके रोड अवरोध हो गया है उसे तत्काल बनवाया जाए। सभी गाँव डेंगू चिकनगुनिया से बहुत प्रभावित है इसलिये गाँव में कैम्प लगाकर मदद की जाए। जनपद में घूम रहे आवारा गोवंश द्वारा किसानों की फसलो को लगातार नष्ट किया जा रहा है। किसान रातभर अपने खेत में पहरा दे रहे है। आवारा गोवंश को गौशाला में संरक्षित किया जाये। बैठक में समस्त मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं ज़िला अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया गया ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े