ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरश्रीबालाजी मंदिर से निकली ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा

श्रीबालाजी मंदिर से निकली ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा

श्रीबालाजी मंदिर से निकली ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा

श्रीबालाजी मंदिर से निकली ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरFri, 17 Sep 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के भरतिया कालोनी स्थित श्रीबाला जी धाम मंदिर से ठाकुर जी (श्रीकृष्ण) की कुआं पूजन यात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकली गयी। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया। वहीं ठाकुर जी को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर ठाकुर जी की आरती भी की।

नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से शुक्रवार को ठाकुर जी की कुआं पूजन यात्रा बैंड बाजे के साथ बड़े धूमधाम से निकाली गई। श्रीबालाजी मंदिर से शुरू होकर नई मंडी के मुख्य मीना बाजार से होते हुए यात्रा पीठ बाजार से होकर माड़ी की धर्मशाला के पास स्थित कालू मुनीम मंदिर में पहुंची। यहाँ पर ठाकुरजी को स्नान कराकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। ततपश्चात भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण हुआ। यात्रा यहाँ से वापस चलकर गऊशाला रोड होते हुए श्रीबालाजी धाम मंदिर पहुंची। यहां पर ठाकुर जी की भक्ति भाव के साथ विशाल आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद मंदिर से प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीबालाजी धाम मंदिर के अध्यक्ष हरिशंकर तायल, मंदिर संरक्षक एवं गुरूजी सुरेश बंसल, भीमसेन कंसल, एडवोकेट अशोक शर्मा, सुनील तायल, नितिन गोयल, लकी गोयल, विजय बंसल, अन्नू, अमन गोयल, अमरीश सिंघल, चाचा जेपी, मनोज खंडेलवाल, नितिन गोयल, पीयूष, नवीन बिंदल आदि श्रद्धालु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें