Muzaffarnagar News: आशादीप संस्थान में शिक्षकों का सम्मान, उपहार दिए
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि प्रशिक्षण संस्थान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर ईरा ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया, साथ ही दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस के अवसर पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर ईरा द्वारा संस्थान के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया, साथ ही दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए गए। कार्यक्त्रम का शुभारंभ मां शारदा और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा और एन.के. गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्रा ने स्टाफ को शुभकामनाएं दीं, जबकि सचिव आर.के. गोयल और रामबीर सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस दौरान क्लब की अध्यक्षा उषा राणा, सचिव संतोष भीम और कोषाध्यक्ष अंजू गोयल आदि रहे।


