Muzaffarnagar News: मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में मनाया शिक्षक दिवस
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffarnagar News: मिशन इंटरनेशनल एकेडमी, छपार में शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुई। प्रबंधक संगीत पुंडीर ने शिक्षकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। छात्रों ने भक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए।

Muzaffarnagar News: छपार। मिशन इंटरनेशनल एकेडमी, छपार में आज शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संगीत पुंडीर एवं सुषमा कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक संगीत पुंडीर ने सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप ट्रॉफी प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए।


