Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ झील के जीर्णोद्धार का आश्वासन मिला

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ तीर्थ नगरी में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए साधु-संतों ने प्रशासन से झील की सफाई की मांग की। तहसीलदार ने हुई बारिश के बाद झील का निरीक्षण कर सफाई और सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया। मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत ने कहा कि झील की सफाई से जलभराव की समस्या समाप्त होगी।

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ झील के जीर्णोद्धार का आश्वासन मिला

Muzaffarnagar News: मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या के समाधान को साधु-संतों ने नगरी में स्थित झील की सफाई की मांग प्रशासन से की थी। तहसील अधिकारियों ने झील का निरीक्षण कर झील की सफाई का आश्वासन दिया है। शुकतीर्थ में स्थित मांपूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने बताया की तीर्थनगरी में वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान अनेक आश्रमों मंदिरों में पानी भर जाता है। हाल में हुई बारिश के कारण आश्रमों व मंदिरों में पानी भर गया तथा मुख्य मार्ग पर वाहन पानी में फंस गए। श्रद्धालुओं का आवागमन भी बंद हो गया था झील की सफाई हो जाने से जलभराव की समस्या दूर हो जाएगा।

रविवार को झील पर निरीक्षण करने पहुंची तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि फिलहाल इस स्थान पर पानी भरा हुआ है पानी सूख जाने के बाद झील की सफाई कराई जाएगी तथा सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा व हल्का लेखपाल प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे। कानूनगो सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि खसरा संख्या 63 में झील दर्ज है, जिसका क्षेत्रफल लगभग चार हेक्टेयर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।