Muzaffarnagar News: भनवाडा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
Muzaffarnagar News: रतनपुरी थाना क्षेत्र के भनवाडा में 22 वर्षीय युवक राकिब की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने रिश्तेदार पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। हंगामा होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

Muzaffarnagar News: रतनपुरी थाना क्षेत्र के भनवाडा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रिश्तेदार पर युवक की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर हंगामा शांत किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण पता लगेगा। गांव भनवाडा निवासी 22 वर्षीय राकिब पुत्र सत्तार की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने रिश्तेदार पर युवक को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजन रिश्तेदार पर कार्रवाई करने की जिद पर अडे रहे। घंटो बाद मामला उस समय शांत हुआ जब पुलिस ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली वजह के बारे में परिजनों को बताया। मिले आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। हालाकि परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी है।


