संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mar 07, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - बुढ़ाना गांव राजपुर छाजपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे, जिसके चलते महिला की हत्या की गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

बुढ़ाना गांव राजपुर छाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।थाना भौराकलां के गांव मौहम्मदपुर मार्डन निवासी सुमित पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन रूबी (26 वर्ष) की शादी 14 फरवरी 2023 को गांव राजपुर छाजपुर निवासी गौरव पुत्र रमेश के साथ हुई थी। शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन रूबी के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए। वह अतिरिक्त दहेज के अलावा नगदी और बाइक की मांग कर रहे थे।

जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने रूबी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दो-तीन दिन बाद गांव के जिम्मेदार व रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में फैसला कराकर रूबी को उसकी ससुराल भिजवा दिया था। 5 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने रुबी को रस्सी से फांसी देकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है और परिजनों को तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।