Muzaffarnagar News: रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया हिस्सा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में बाबा चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के नेता मोनू मलिक और मोनू ठाकुर ने शिविर का शुभारंभ किया। युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने इसका महत्व बताते हुए जरूरतमंदों की मदद करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के पास बाबा चैरिटेबल ब्लड सेंटर बड़ौत की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक और मोनू ठाकुर ने फीता काटकर किया। शिविर में कस्बे और क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान युवाओं ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए ‘खून दान, सबसे बड़ा दान’ का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। पुनीत पवार, सचिन गुर्जर, नितिन पाल, विनोद पाल, कपिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।


