सक्सेस कोचिंग सेंटर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

जानसठ में सक्सेज कोचिंग सेंटर के छात्रों ने यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट आने पर मिठाई बांटी। छवि कंबोज ने 88% अंक के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जबकि राधिका ने 87% अंक प्राप्त किए। संचालिका अंजलि गुप्ता ने अन्य सफल छात्रों को भी बधाई दी।

सक्सेस कोचिंग सेंटर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जानसठ। नगर में संचालित सक्सेज कोचिंग सेंटर में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का हाईस्कूल का और इंटर का रिजल्ट आने पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने पर सक्सेस कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राएं संस्थान में पहुंचे और 88 % अंक के साथ संस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छवि कंबोज और 87% प्रतिशत वाली राधिका को सभी ने बधाई दी। संचालिका श्रीमती अंजलि गुप्ता ने इशिका 83% तनु 81%अकशा, यशवी 80 % के साथ संस्थान का नाम रोशन करने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। इस अवसर कृति, जिया इकरा सुमैया अमनदीप, रिया उर्वशी अलीशा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।