Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsStudents Shine at Provincial Competition in Ghaziabad s Saraswati Shishu Mandir
प्रांतीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

प्रांतीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा गाजियाबाद में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेजों के छात्रों की प्रांतीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। केशवपुरी के छात्रों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। तेजस्वी और अक्ष को क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Nov 06, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा नेहरु नगर गाजियाबाद में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेजों के छात्रों की प्रांतीय प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी के छात्र-छात्राओं को कालेज पहुंचने पर सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी के शिशु वर्ग में तेजस्वी, अक्ष कक्षा 5 ने ऊंची कूद में प्रथम, रिले रेस में द्वितीय कवी, राधा सैनी व आराध्या वर्मा, कक्षा 5 ने चक्का व गोला में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम सुशोभित किया। प्रथम स्थान प्राप्त बहन तेजस्वी व अक्ष भैया को क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु शैद नगली जिला अमरोहा जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किशोर वर्ग शौर्य कक्षा 9 ने अंडर 17 फ्री स्टाइल कुश्ती 55 किलो ग्राम में प्रथम, तरुण, अर्पित कक्षा 12 अंडर 17 फ्री स्टाइल कुश्ती 57 किलोग्राम में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में द्वित्तीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया। दोनों भैया अखिल भारतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु गोरखपुर जाएंगे। संजय अग्रवाल व्यवस्थापक ने सभी स्थान प्राप्त भैया - बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। महेश कुमार शर्मा पीटीआई व बालेंद्र कुमार शर्मा के अथक परिश्रम से भैया बहनों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कौशल आर्य प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया है कि सभी भैया-बहन अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित करेंगे।