फीस बकाया होने पर छात्रों को परीक्षा से नहीं रोक सकते: आदित्य चौधरी

Feb 07, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि फीस बकाया होने पर छात्रों को परीक्षाओं में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता। विश्वविद्यालय का निर्णय छात्रहित में है।

फीस बकाया होने पर छात्रों को परीक्षा से नहीं रोक सकते: आदित्य चौधरी

मुजफ्फरनगर । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन - उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने स्पष्ट किया है कि फीस बकाया होने के आधार पर किसी भी छात्र को विश्वविद्यालयी परीक्षाओं में सम्मिलित होने से नहीं रोका जा सकता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन - उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विश्वविद्यालय में आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई जिस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा संचालन नियमावली 2024-25 में यह प्रावधान है कि प्रवेश पत्र पर कॉलेज की मुहर या डीन के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही, कॉलेजों को यह अधिकार नहीं है कि वे फीस न जमा होने के कारण छात्रों को लिखित या प्रयोगात्मक परीक्षाओं से वंचित करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि परीक्षा संबंधी सभी निर्देश विश्वविद्यालय आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाते हैं। आदित्य चौधरी ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी छात्र के अधिकारों का हनन स्वीकार्य नहीं होगा, विश्वविद्यालय का फैसला छात्रहित में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।