Muzaffarnagar News: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने रक्षकों को बांधी राखी
Muzaffarnagar News: मीरापुर के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया। बच्चों ने कहा कि पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा करते हैं और इस पहल के तहत उन्हें राखी बांधकर धन्यवाद दिया गया। प्रधानाचार्य ने इस प्रयास को बच्चों के लिए त्योहारों के महत्व को समझाने का एक माध्यम बताया।

Muzaffarnagar News: मीरापुर रक्षाबंधन के अवसर पर कस्बें के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मीरापुर थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया।शुक्रवार को कस्बें की शिक्षण संस्था सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के दर्जनों बच्चें शिक्षकों के साथ मीरापुर थाने पहुंचे और यहाँ प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा व अन्य पुलिसकर्मियो को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियो को भावुक करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं, इसलिए वास्तव में वे हमारे भाई हैं। अपने त्यौहार छोड़कर वो अपनी वर्दी का फर्ज निभाते है उनके इस त्याग को सम्मान देने के लिए त्यौहार के दिन उन्हें राखी बांधने की पहल की गई है।
पुलिसकर्मियो ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने कहा कि इस तरह के प्रयास से बच्चों को त्योहारों का अर्थ पता चलता है। इस दौरान रोशनी,मुदस्सिम,गौरव धीमान आदि शिक्षक भी मौजूद रहें।


