ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरआवारा पशु-निराश्रित गौवंश सड़क पर घूमता न दिखाई दें: डीएम

आवारा पशु-निराश्रित गौवंश सड़क पर घूमता न दिखाई दें: डीएम

आवारा पशु-निराश्रित गौवंश सड़क पर घूमता न दिखाई दें: डीएम अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा, गौसरंक्षण तथा पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों व...

आवारा पशु-निराश्रित गौवंश सड़क पर घूमता न दिखाई दें: डीएम
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरWed, 24 Feb 2021 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जिला पंचायत सभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा, गौसरंक्षण तथा पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ निराश्रित- बेसहारा गौवंश के लिए स्थायी-अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीएम व अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश सडकों पर घूमते हुए नहीं दिखने चाहिएं। उनके रहने खाने की पूर्ण व्यवस्था कराई जाये। संचालित गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित किए गए पशुओं की संख्या, संरक्षित गोवंश के लिए चारा एवं पानी की क्या व्यवस्था है। उसकी सूचना उपलब्ध कराई जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर निराश्रितम गौवंश घूमते हुए दिखाई दे तो सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम व अधिशासी अधिकारी, बीडीओ उनको आश्रय स्थल पर छुडवाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गौवंश आश्रय स्थलों पर हरे चारे, भूसे शेड व स्वच्छ पानी का पूर्ण प्रबन्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गावों में मनरेगा के अन्तर्गत काउ शेड बनाये जाये। ग्रामवासियों को इसके लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि जानसठ रोड, नई मण्डी क्षेत्र के आप पास के निराश्रित गौवंशों को गौशाला, गौआश्रय स्थल में भिजवाया जाये। इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एमपी सिंह, बीडीओ, अधिशासी अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें