Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsStray Animals and Dogs Terrorizing Farmers and Streets in Muzaffarnagar
बोले मुजफ्फरनगर: लोग हो रहे शिकार, सिस्टम लाचार

बोले मुजफ्फरनगर: लोग हो रहे शिकार, सिस्टम लाचार

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में आवारा पशुओं और कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। किसान अपने खेतों में आवारा जानवरों के हमलों से परेशान हैं, जबकि आवारा कुत्तों के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन जानवरों को हटाने के निर्देश दिए हैं और नगर पालिका ने डॉग शेल्टर होम बनाने की योजना बनाई है।

Dec 08, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

जिले की सड़कों और किसानों के खेतों में आवारा पशुओं का आंतक बना हुआ है, वहीं आवारा कुत्तों की भी भरभार है। रात्रि में आवारा कुत्तों का सड़कों पर पूरी तरह से कब्जा हो जाता है, वहीं हमला करने के लिए आवारा कुत्तें पीछे भी दौडते है। यहीं हाल आवारा पशुओं का बना हुआ है। खेतों से आवारा पशुओं को निकालने पर वह किसानों के पीछे हमला करने के लिए दौड़ते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सड़क, हाईवे आदि स्थानों से आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं आवारा कुत्तों का भी स्थाई इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जनपद में पशुपालन विभाग के द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत पशु पालन विभाग के द्वारा 14,205 आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भेजा गया है। पशुपालन विभाग के अनुसार अब सड़कों पर केवल करीब 20 आवारा पशुओं शेष रह गए है। जबकि सैकडों की संख्या में आवारा पशु सड़कों और किसानों खेतों में घूम रहे है, वहीं फसलों को खराब कर रहे है। पशु पालन विभाग के अनुसार जनपद की 48 गौशालाओं में करीब 7 हजार 459 पशु है। जिसमें से काउ सेंचुरी में करीब 3 हजार 19 पशु रह रहे है। उधर किसान दिवस में आवारा पशुओं को लेकर किसान भी कई बार शिकायत कर चुके है। ------------------- कोट: जनपद की सड़कों पर अब इक्का दुक्का आवारा पशु रह गए हैं। अधिकांश आवारा पशुओं को पकडकर गौशाला में रखा गया है। बेगराज मेडिकल कालेज के पास एक आवारा पशु, बुढाना रोड पर एक-दो पशु और काकडा में एक आवारा पशु दिखा है। जिन्हें पकडकर गौशाला में भेजने के निर्देश दिए गए है। जहां पर जानकारी मिलती है वहां से आवारा पशुओं को पकडकर गौशाला में भेजा जा रहा है। जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी -------------------------- आवारा कुत्तों के आंतक से घरों से निकला हुआ बड़ा मुश्किल मुजफ्फरनगर, संवाददाता। शहर में आवारा कुत्तों का आंतक बना हुआ है। जिस कारण लोगों का घरों से निकलना बडा मुश्किल हो गया। आवारा कुत्तें कई लोगों को काटकर जख्मी भी कर चुके है, ऐसे में लोगों के बीच आवारा कुत्तों का बडा खौफ बना हुआ है। रात्रि में तो हालात ऐसे हो जाते है कि गली मोहल्लों से अकेले निकलना बडा मुश्किल हो जाता है। शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर नगरवासियों में खौफ बना हुआ है। आए दिन आवारा कुत्तें किसी न किसी को काट कर जख्मी कर रहे है। शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी, साकेत, मल्हूपुरा, कच्ची सड़क, शाहबुद्दीनपुर रोड, मिमलाना रोड, खालापार, किदवईनगर, बकरा मार्किट, रामलीला टिल्ला, रामपुरी, जनकपुरी, केवल पुरी, पटेल नगर, नई मंडी आदि मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। रात्रि में शहर की विभिन्न गलियों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। आवारा कुत्तों का रात्रि में सड़कों पर पूरी तरह से कब्जा हो जाता है। वहीं दोपहिया और चौपहिया वाहनों के पीछे आवारा कुत्ते हमला करने के लिए दौडते है। आवारा कुत्तों के खौफ से नगरवासी काफी भयभीत बने हुए है। नगर पालिका आवारा कुत्तों से नगर वासियों को छुटकारा दिलाने के लिए दो डॉग कैचर वैन खरीदने जा रही है। दो डॉग कैचर वैन को खरीदने के लिए नगर पालिका करीब 19.97 लाख रुपए खर्च करेंगी। जैम पोर्टल के माध्यम से डॉग कैचर वैन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ------------------- वहलना में 14.33 लाख से बनेगा डॉग शेल्टर होम, तैयारी शुरू मुजफ्फरनगर। आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने वार्ड संख्या चार वहलना में स्थित पंचायत भवन के पास डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए भूमि को चिन्हित किया है। निर्माण विभाग के द्वारा करीब 14.33 लाख रुपए का एस्टीमेंट बनाया गया है। इस प्रस्ताव पर बोर्ड की भी स्वीकृति मिल गई है। अब डॉग शेल्टर होम बनाने की तैयारी की जा रही है। आवारा कुत्तों का बधियाकरण कर यहां पर कुछ समय के लिए रखा जाएगा और फिर बाद में अन्य दूसरे स्थान पर छोडा जाएगा। ----------------- कोट: आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए किसी सर्जन की व्यवस्था नहीं हो पायी है। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा हुआ है। नगर पालिका के द्वारा दो डॉग कैचर वैन खरीदने की तैयारी चल रही है। वहीं वहलना में डॉग शेल्टर होम बनान के लिए भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। अजय प्रताप शाही, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुजफ्फरनगर आवारा कुत्तों का शहर के हर मौहल्लों में आतंक, जिम्मेदार मौन शहर सहित पूरे जनपद में में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिले के विभिन्न मोहल्लों में कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि जिला अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सुबह से दोपहर तक अस्पताल में भीड़ रहती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय कुमार वर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मरीजों की भीड़ है। कुत्ता काटने पर जिले भर से मरीज अस्पताल में पहुंचते है। कुत्ते के काटने पर मरीज को नियमित दिनों के तहत इंजेक्शन लगते हैं। जिला अस्पताल में पिछले दो वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है और अब तक कोई ठोस समाधान नहीं होने से मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। उधर, नगर निगम की ओर से न तो कुत्तों की पकड़ शुरू की गई है और न ही बंध्याकरण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में आमजन को केवल एंटी रेबीज इंजेक्शन ही सहारा बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए तत्काल प्रभाव से अभियान चलाया जाए, ताकि शहरवासी राहत की सांस ले सकें। सीएमएस डा. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन की अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था है, जिस कारण मरीजों को इलाज में कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जनपद में आवारा सांडों के लोग शिकार हो चुके है। पिछले तीन सालों में आवारा सांड की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जंगलों में आवारा सांडों का आतंक है। तितावी निवासी किसान राजवीर 20 अगस्त 2022 को खेत पर काम करने के लिए गया था। जंगल में आवारा सांडों के झुंड ने उसे घेर लिया। सांडों की टक्कर से किसान की मौके पर मौत हो गयी। मामले को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। गत 18 अगस्त 2024 को मोहल्ला महमूदनगर निवासी शफीक अहमद अंसारी को पीछे से आए सांड ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं नौ अक्टूबर 2025 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में टहल रहे आकाश व सुभाष को अपना शिकार बनाया था, जिसमे आकाश के पैर की हड्डी टूट गयी थी और सुभाष को सिर में गंभीर चोट आयी थी।