रूकनपुर गांव में पुलिस पर पथराव, आठ पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

खतौली के गांव रूकनपुर में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी पथराव किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया और आठ लोगों पर पुलिस पर पथराव करने का मामला दर्ज किया गया।

रूकनपुर गांव में पुलिस पर पथराव, आठ पर मुकदमा दर्ज

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रूकनपुर में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया। पुलिसकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस ने आठ लोगों पर पुलिस पर पथराव करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में उपचार कराया।गांव रूकनपुर निवासी नीरज व महेश पक्ष के लोगों में रविवार की रात को नाली की सफाई करने को लेकर विवाद हो गया। जो गाली-गलौच और मारपीट में बदल गया। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया।

देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। लेकिन, आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। सूचना पर अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंचे।पुलिस ने पथराव में घायल नीरज पुत्र रनबीर, अंशिका पुत्री अमित, विनोद पुत्र नीरज, रितिक पुत्र नीरज, अनुज पुत्र अनिल निवासी रूकनपुर व दूसरे पक्ष से महेश पुत्र जगमोहन, मनीष पुत्र जगमोहन, गीता पत्नी जगमोहन, आलोक पुत्र जगमोहन का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। हेड कांस्टेबल मोमराज की तहरीर पर नीरज, विनोद, रितिक, अनुज, महेश, मनीष और गीता समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। केस दर्ज के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि नाली विवाद में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।