नीम करौली बाबा की आत्मकथा पर आधारित फिल्म की स्क्रीनिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के ग्रैंड प्लाजा में नीम करौली बाबा की आत्मकथा की विशेष स्क्रीनिंग हुई। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। फिल्म में बाबा के जीवन के चमत्कारों और मानव सेवा के संदेश को दर्शाया गया। भाजपा की मंत्री ममता अग्रवाल ने बाबा के त्याग और सेवा के जीवन का उदाहरण बताया।

नीम करौली बाबा की आत्मकथा पर आधारित फिल्म की स्क्रीनिंग

मुजफ्फरनगर शहर के ग्रैंड प्लाजा स्थित सिनेमा हॉल में मंगलवार को नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित आत्मकथा के प्रथम भाग की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कला जगत से जुड़े लोगों ने भाग लेकर बाबा के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और मानव सेवा के संदेश को करीब से जाना।

फिल्म की प्रस्तुति

फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों, उनके चमत्कारों, भक्ति, सेवा और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। स्क्रीनिंग के दौरान दर्शक भावुक नजर आए और बाबा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की जिला मंत्री एवं समाजसेवी ममता अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन त्याग, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत उदाहरण है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकार विदुषी देशवाल, बलदेव सिंह, शरद सिंह ठाकुर सहित शहर की डिंपल, भावना अरोड़ा, सीमा गुप्ता और दीपक मित्तल सहित लोग मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित यह प्रस्तुति दर्शकों को आध्यात्मिकता, मानव सेवा और सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा फिल्म की सफलता की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने फिल्म को समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बताया।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीम करौली बाबा की आत्मकथा की स्क्रीनिंग कब हुई?
नीम करौली बाबा की आत्मकथा की स्क्रीनिंग मंगलवार को हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।