ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरसामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों ने मनाई नेताजी जयंती

सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों ने मनाई नेताजी जयंती

नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने हर्सोल्लास के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई। इस दौरान विभिन्न गोष्ठियों का भी आयोजन...

सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों ने मनाई नेताजी जयंती
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSat, 23 Jan 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने हर्सोल्लास के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई। इस दौरान विभिन्न गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया।

शनिवार को नगर पालिका स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नगर पालिका चेयरमैन अंजु अग्रवाल व अन्य कर्मचारियों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया। नगरपालिका स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बीजेपी जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी, जिला उपाध्यक्ष नितिन महिक, जिला मंत्री सुनील दर्शन, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा, साधना सिंघल, रोहित तायल, राजेश पाराशर, रविकांत काका व हर्षित आदि ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वाल्मीकि क्रांति दल ने नगर पालिका परिषद में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, नईमंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर आदि नेताओं ने भी टाउनहाल में सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उत्तर प्रदेश आचार्यकुल के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमुख गांधी विचारक होती लाल शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय प्राथमिक पूर्वी पाठशाला नगर क्षेत्र परिसर में सुभाष दंद्र बोस की 125 वीं जयंती एक समारोह के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्रबोस के जन्मदिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में बृजेंद्र सिंह, अनिल पिपिल, सतपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें