Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : दरारें देख बंद कराई दुकानें, देखते ही देखते ढह गई पुरानी इमारत
Muzaffarnagar News: जानसठ में नागरिकों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक ढह गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिससे आसपास की दुकानों को बंद कराया गया। इमारत 1208 के आसपास सैयद उमर अली खान द्वारा बनवायी गई थी।
Muzaffarnagar News: जानसठ में नागरिकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी थी इमारत पुलिस ने आसपास की दुकानों को कराया बंद, योजना बना रहे थे अफसर, अचानक ढह गई इमारत
मुजफ्फरनगर, संवाददाता
हालात की गंभीरता
जानसठ के मोहल्ला बुध बाजार में वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी पुरानी इमारत में दरारें देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस जर्जर इमारत के चारों ओर लोगों के मकान बने हुए थे। शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने देखा कि जर्जर इमारत में कुछ दरारें पड़ गई हैं। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इमारत के आसपास की दुकानों को बंद कराया।
अधिकारियों की मौजूदगी
प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसडीएम रश्मि लांबा भी मौके पर पहुंचीं। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ आबिद हुसैन एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व अधिकारी कुछ योजना बनाते उससे पहले ही इमारत दरकने लगी और भर भराकर तेज आवाज के साथ ढह गई। कस्बे के समीर हसन ने बताया कि इस पुरानी इमारत को सैयद उमर अली खान ने बनवाया था। इस दरवाजे के चारों तरफ एक महल हुआ करता था और इसके बनने की तारीख 1208 के आसपास है। उन्होंने बताया कि सैयद उमर अली खान, बादशाह कुतुबुद्दीन ऐबक के दरबार में वजीर थे और उस जमाने में गंगा और जमुना के बीच में एक सूबा हुआ करता था, जिसको सूबा ए दोआब कहा जाता था। इस सूबे के अली खान गवर्नर थे और उनकी छावनी गांव ढ़ासरी में थी.


