एससी एक्ट में छह हुए नामजद
बच्चों के विवाद में हुए झगडे में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के कैल्लनपुर धमात गांव में बीती...

बच्चों के विवाद में हुए झगडे में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के कैल्लनपुर धमात गांव में बीती सांय बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के आपसी विवाद के बाद हुए संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने राजेन्द्र पुत्र संदल सिंह की तहरीर पर गांव के जोनी पुत्र महीपाल, अनिकेत पुत्र संजय, अर्जुन पुत्र नीटू, सुखपाल पुत्र काबज, रवि पुत्र सेवा, अंकुर पुत्र रफल सिंह के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धारा के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्ष द्वारा भी थाना पुलिस को अपने पक्ष के लोगों के घायल होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
