
अनियंत्रित कंटेनर ने कार व केंटर में टक्कर मारी, दो महिला सहित छह घायल
Muzaffar-nagar News - गुरुवार की रात एक अनियंत्रित कंटेनर चालक ने मवाना के मौहल्ला मुन्नालाल में एक कार को टक्कर मारी, जिससे दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि कंटेनर चालक फरार हो गया। घटना में कंटेनर को भी नुकसान हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित कंटेनर के चालक ने पहले एक कार में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खडी केंटर में टक्कर मार दी। इससे कार सवार में सवार दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। गुरुवार की देर रात्रि मवाना के मौहल्ला मुन्नालाल निवासी अयान परिवार के साथ कार से भोकरहेडी से वापस लौट रहा था। इस दौरान मोंटी तिराहे के निकट तेज गति व लापरवाही से आ रहे एक कंटेनर के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी तथा इसके बाद सड़क किनारे लकड़ी से भरी केंटर में भी सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मवाना निवासी कामिल व उसकी पुत्री अनम, आफरीन व पुत्र सुभान और चालक अयान पुत्र शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गनीमत रही कि उस समय केंटर में चालक और परिचालक नहीं थे। केंटर चालक नंदकिशोर ने बताया कि वह जसपुर से सोनीपत जा रहे थे केंटर को पार्किंग में खड़ी करके ढ़ाबे पर खाना खाने गए थे। टक्कर से केंटर में करीब डेढ़ लाख रूपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद कंटेनर का चालक कंटेनर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत के चलते उन्हे जिला अस्पताल के लिए रैफर किया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।घायल अयान तहेरे भी समद पुत्र दिलशाद ने आरोपी कंटेनर चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




