पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Muzaffar-nagar News - शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश संजीत को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। संजीत पर शाहपुर थाने में मामला दर्ज था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मंगलवार देर रात शाहपुर पुलिस धनायन रोड पर चैकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो उसने दौड लगा दी। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश संजीत निवासी गांव इनामपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
वह शाहपुर थाने से वांछित चल रहा था। पुलिस ने इनामी बदमाश से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


