भीषण गर्मी में बढ़ रहा बिजली कटौती का ग्राफ
मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के कारण बिजली कटौती लगातार बढ़ रही है। शहर में 17 से 18 घंटे और देहात में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। गर्मी के चलते बिजलीघरों पर भार बढ़ गया है, जिससे ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण फुंक रहे हैं। लोग रात में बिजली कटौती से परेशान हैं, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है।

मुजफ्फरनगर भीषण गर्मी में बिजली कटौती का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर और देहात क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर लोगों का बुरा हाल हो रहा है। रात्रि में सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है। शहर को करीब 17 से 18 घंटे बिजली पूरे दिन में मिल रही है। वहीं देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई को लेकर इससे भी बुरा हाल बना हुआ है। देहात क्षेत्र में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है।लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। जिस कारण गर्मी से बुरा हाल बना हुआ है। भीषण गर्मी में बिजलीघरों पर भी भार बढा हुआ है।
ओवरलोड होने के कारण बिजलीघर सप्लाई देने में हाफ रहे है। जिस कारण आए दिन ट्रांसफार्मर, इन्सुलेंट आदि उपकरण फुंक रहे है। वहीं फाल्ट और ब्रेकडाउन की अधिक घटनाए हो रही है। मिमलाना रोड, शामली रोड, सुजडू, महावीर चौक, नुमाईश कैम्प, रुड़की रोड और गांधी कालोनी, रोहाना आदि बिजलीघरों से अधिक कटौती हो रही है। शहरी क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार 24 घंटे बिजली सप्लाई होनी चाहिए, लेकिन शहर को मात्र 17 से 18 घंटे बिजली मिल रही है। देहात क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार 18 घंटे बिजली सप्लाई होनी चाहिए, लेकिन देहात क्षेत्र में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। रात्रि कई बार बिजली कटौती होती है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


