सूरज उगल रहा आग, लू के चलते ठंडे पेय पदार्थों का सहारा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर जनपद में गर्मी ने अपने तीखे और जानलेवा तेवर दिखा रखे हैं। तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चों पर गर्मी का बुरा असर है और अभिभावक समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि धूप में सीधे निकलने से बचें।

सूरज उगल रहा आग, लू के चलते ठंडे पेय पदार्थों का सहारा

मुजफ्फरनगर जनपद में गर्मी ने अपने तीखे और जानलेवा तेवर दिखा रखे हैं। आसमान से बरसती आग से आम जनजीवन पूरी तरह झुलस गया है। शहर में गर्मी का पारा भी 40.9 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर है। भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रही तपिश

सुबह के नौ बजते ही सूर्य देव आग उगलने लगते हैं, जिससे दोपहर होते-होते मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों और दफ्तरों में कैद होने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि दोपहर के समय लोगों का अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों का नजारा कर्फ्यू जैसा दिखाई दे रहा है। सड़कें सूनी हैं। सड़ाकों पर आवागमन ना के बराबर ही है। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, रुड़की रोड, मेरठ रोड, झांसी की रानी चौक, हनुमान मंदिर रोड समेत शहर की विभिन्न सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात नजर आते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सोमवार के मुकाबले यह मंगलवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

डाक्टरों की सलाह

भीषण गर्मी का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है, तो तपती धूप, चिलचिलाती कड़कड़ाहट धूप और लू के थपेड़ों के बीच बच्चों को घर पहुंचने तक भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है और वे प्रशासन से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री

शहर के जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डा. योगेन्द्र त्रिखा सीनियर फिजीशियन व प्राइवेट चिकित्सक डा. पंकज जैन ने आम जनता को सलाह दी है कि तेज धूप में सीधे निकलने से बचें, सूती कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।

बाजार में ठंडे पेय पदार्थों के दाम

झुलसा देने वाली गर्मी और प्यास से राहत पाने के लिए लोग अब ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में गन्ने का रस, लस्सी, ठंडी लेमन और शिकंजी की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग लगातार तरल पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, जिससे इन दुकानदारों का धंधा भी चमक उठा है।

गन्ने का रस छोटा गिलास - 10 रुपये

गन्ने का रस बड़ा गिलास - 20 रुपये

नींबू शिकंजी प्रति गिलास - 20 व 30 रुपये

दही की लस्सी प्रति गिलास - 50 रुपये

ठंडी लेमन प्रति गिलास - 20 रुपये

मैंगो शेक प्रति गिलास - 30 व 40 रुपये

जलजीरा प्रति गिलास - 20 रुपये

बेल का रस प्रति गिलास - 20 व 30 रुपये

सामान्य प्रश्न

मुजफ्फरनगर में वर्तमान तापमान क्या है?
मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।