शीतलहर व ठंड की चपेट में मुजफ्फरनगर, जनजीवन ठहरा

Jan 08, 2026 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - जनपद मुजफ्फरनगर में ठंड का कहर जारी है, रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। लोग दिन में भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा है और रोडवेज को यात्रियों की कमी के कारण रोजाना 2 से 3 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 शीतलहर व ठंड की चपेट में मुजफ्फरनगर, जनजीवन ठहरा

जनपद में इन दिनों ठंड का कहर इस तरह बरपा है कि रात का तापमान भी गिरकर 6.5 डिग्री पहुंच गया। बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात यह हैं कि सुबह और शाम के समय लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, अन्यथा अधिकांश लोग रजाई और कंबलों में दुबकने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है जो नियमित रूप से सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) पर जाते थे। ठंड का कहर इस तरह बरपा है कि रात का तापमान भी गिरकर 6.5 डिग्री पहुंच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर के समय सूरज निकलने के बावजूद, शीतलहर की तीव्रता इतनी अधिक है कि धूप की तपिश ठंड से राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार को तापमान अधिकतम 15.8 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उधर बाजारों की रौनक गायब है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसरना मुजफ्फरनगर जैसे व्यस्त शहरों की आर्थिक रफ्तार को धीमा कर दिया है। ------- रोडवेज को रोजाना दो से तीन लाख की कमी मौसम की मार का सीधा असर परिवहन विभाग पर भी देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लंबी दूरी की बसों के साथ-साथ स्थानीय रूटों पर भी यात्री बेहद कम नजर आ रहे हैं। यात्रियों की कमी के कारण रोडवेज विभाग की आमदनी में 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ दैनिक आमदनी पर 2 से 3 लाख रुपये प्रतिदिन का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक मौसम में सुधार नहीं होता, स्थिति ऐसी ही बनी रहने की आशंका है। ---- सावधानी बरतने की सलाह चिकित्सकों ने इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। हृदय रोगियों को सुबह की भीषण ठंड से बचने और पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने का सुझाव दिया गया है। फिलहाल, मुजफ्फरनगर वासियों को इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।