Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsSevere Cold Wave and Dense Fog Disrupt Daily Life in City
 कोहरा व सर्द हवा से जनजीवन अस्तव्यस्त

कोहरा व सर्द हवा से जनजीवन अस्तव्यस्त

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - बीते कई दिनों से ठंड और घने कोहरे के चलते शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों का बढ़ता खतरा है।

Dec 15, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

बीते कई दिनों से लगातार पड़ प्रात:काल व रात में पड़ रही अत्यधिक ठंड के चलते सोमवार को शहर में घने कोहरे और बर्फीली सर्द हवाओं ने पूरे क्षेत्र के जनजीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि इसका सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर दिखाई दे रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दिन और रात के तापमान में यह अंतर भी लोगों को परेशान कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को सुबह के समय शहर में व हाईवे पर घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम हो गई है कि 10 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया है। यातायात पर इसका सीधा और बुरा असर पड़ा है। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए, जिससे रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सुबह काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल बसों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण रोडवेज बसों के संचालन पर भी इसका असर देखने को मिला। ठंड और कोहरे का सबसे बुरा प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। मौसम में अचानक आई इस गिरावट से लोग बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम, और सांस संबंधी बीमारियों (निमोनिया) के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बच्चों में वायरल इन्फेक्शन और निमोनिया के मामले बढ़ रहे हैं। बुजुर्ग जोड़ों के दर्द और हार्ट अटैक के खतरे को लेकर अधिक संवेदनशील हो गए हैं। डॉक्टरों ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, गर्म कपड़े पहनने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। सोमवार को तापमान अधिकतम 23.6 व न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। एक सप्ताह का तापमान इस प्रकार रहा- तारीख अधि. तापमान न्यून. तापमान 15 दिसम्बर 23.6 07.4 14 दिसम्बर 23.5 08.0 13 दिसम्बर 23.3 06.2 12 दिसम्बर 23.0 06.8 11 दिसम्बर 23.0 07.8 10 दिसम्बर 23.2 08.0 09 दिसम्बर 23.7 09.4