लाठी-डंडों से मारपीट व कार तोड़फोड़ के मामले सात गिरफ्तार
बुढ़ाना पुलिस ने लाठी-डंडों से मारपीट और कार तोड़फोड़ करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मई को हुई थी, जब राजा और उसके साथी पर निखिल और उसके साथियों ने हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बुढ़ाना। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट व कार तोड़फोड़ करने वाले सात अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। गत 26 मई को राजा पुत्र पवन निवासी ग्राम कुरालसी थाना बुढ़ाना अपने साथी देवा व शिव प्रताप के साथ स्विफ्ट कार से कस्बा बुढ़ाना आया था, जहां पर निखिल निवासी कुरथल थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर ने अपने 5-7 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर राजा व विकास के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी थी। मामले में बुढ़ाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने 22 वर्षीय मान सिंह पुत्र गुलवीर, 20 वर्षीय आकाश पुत्र दुष्यन्त, 23 वर्षीय रितिक पुत्र विनोद, 20 वर्षीय दिक्षु उर्फ आशीष पुत्र अजीत, 20 वर्षीय नवरतन प्रताप पुत्र सतेन्द्र , 20 वर्षीय निखिल पुत्र कंवरपाल व वतन पुत्र ब्रहम्चन्द निवासी ग्राम कुरथल थाना बुढाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


