
टोल प्लाजा पर स्कार्पियों गाड़ी सवार युवकों ने की अभद्रता
Muzaffar-nagar News - कुछ माह पूर्व चर्चित युवक पर टोल प्लाजा में आग लगाने की धमकी देने के बाद हुआ था मुकदमा दर्ज।
मुझेडा टोल प्लाजा पर स्कार्पियों गाड़ी सवार युवकों द्वारा खुद को लोकल बताकर टोल फ्री करने की मांग पर टोल कर्मियों द्वारा आधारकार्ड मांगने पर नाराज युवकों ने टोलकर्मियों से अभद्रता की। कुछ समय बाद एक कथित चर्चित असपा नेता ने दर्जनों युवकों की भीड़ के साथ टोल प्लाजा पहुँचकर टोलकर्मियों को इलाज करने की धमकी दी तथा जमकर अभद्रता की।उक्त प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।टोल प्लाजा मैनेजर ने थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार की देर रात्रि कार सवार कुछ युवक मुझेड़ा टोल प्लाजा पर खुद को स्थानीय बताते हुए जबरन बिना टोल दिए अपनी गाड़ी निकालना चाह रहे थे।जिस
पर टोल कर्मियों द्वारा उनसे आधार कार्ड मांगा गया तो युवकों ने दबंगता शुरू कर दी। टोलकर्मियों द्वारा विरोध करने पर युवक अपनी गाड़ी लेकर चले गए। कुछ देर बाद एक चर्चित कथित असपा नेता अपने साथ दर्जनों युवकों को लेकर टोल पर पहुंचा और अभद्रता करते हुए टोल कर्मियों को ईलाज करने की धमकी।जिसके बाद टोल कर्मियों ने टोल प्लाजा मैनेजर आकाश चौधरी को मामलें की जानकारी दी।जिसके बाद टोल मैनेजर ने आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। उक्त मामलें की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। टोल प्लाजा मैनेजर आकाश चौधरी ने बताया कि गांव सम्भलहेडा निवासी एक चर्चित युवक अपने साथियों के साथ पूर्व में भी टोल पर बिना किसी वजह के हंगामा कर चुका है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।वही युवक फिर से टोल कर्मियों को धमकाने का कार्य कर रहा है। .....इन्होंने कहा कि टोल प्लाजा करने वाले युवक हुमायूं को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।-राजीव शर्मा (इंस्पेक्टर मीरापुर)

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




