काऊ सेंचुरी के लिए भूसा इकट्ठा करने का आह्वान
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मोरना ब्लॉक के सभागार में कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों से काऊ सेंचुरी में पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोमाता की सेवा सच्ची सेवा है और सभी को मिलकर चारे का प्रबंध करना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख ने भी गोमाता की सेवा की महत्ता पर जोर दिया।

मोरना। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मोरना ब्लॉक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों से काऊ सेंचुरी में पशुओं लिए भूसे की व्यवस्था का आह्वान किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सोमवार को मोरना ब्लॉक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलकपुर कम्हेडा में स्थित काऊ सेंचुरी में पशुओं के लिए भूसे की व्यवस्था करने का आह्वान करते हुए कहा कि गोमाता की सेवा ही सच्ची सेवा है। हम सभी को मिलकर गोमाता के लिए चारे का प्रबंध करना चाहिए, जिससे कोई भी पशु चारे के लिए भूखा न रह सके।
ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि गोमाता की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। हम सभी को एकजुट होकर काऊ सेंचुरी के लिए चारे का प्रबंध करना चाहिए, जिससे कोई भी गोमाता भूखी न रहे। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, खंड विकास अधिकारी विशाखा, पंचायत सहायक विकास अधिकारी योगेश्वर दत्त त्यागी, वरिष्ठ सहायक योगेंद्र सिंह, आजाद वीर, समाजसेवी विनोद शर्मा,ग्राम प्रधान सर्वेन्द्र राठी, दिनेश राठी, नरेंद्र प्रधान, राजकुमार प्रधान,आबिद प्रधान, शाहनवाज, संजय प्रधान, शौकीन प्रधान मोनू प्रधान, तरुण प्रधान, मोहम्मद सालीम, जाहिद प्रधान, अंजुम प्रधान, योगेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


