ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरधर्मपरिवर्तन कर आतंकी संगठन से जुड़ा था संदीप शर्मा

धर्मपरिवर्तन कर आतंकी संगठन से जुड़ा था संदीप शर्मा

अंनतनाग में पकड़े गये आंतकी ने दो साल पूर्व कश्मीर में धर्मपरिवर्तन कर लिया। उसने कश्मीर की युवती से शादी भी कर ली है। तभी से वह आंतकियों की मदद में देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो गया। अंनतनाग...

धर्मपरिवर्तन कर आतंकी संगठन से जुड़ा था संदीप शर्मा
मुजफ्फरनगर | हमारे संवाददाताTue, 11 Jul 2017 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

अंनतनाग में पकड़े गये आंतकी ने दो साल पूर्व कश्मीर में धर्मपरिवर्तन कर लिया। उसने कश्मीर की युवती से शादी भी कर ली है। तभी से वह आंतकियों की मदद में देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हो गया। अंनतनाग पुलिस के अनुसार सेना के कैम्प पर हुए हमले में भी शामिल रहा है।

मुजफ्फरनगर का रहने वाला संदीप उर्फ आदिल पांच साल पहले जम्मू कश्मीर में वैल्डिंग का काम करने के लिए गया था। वह आंतकी संगठन में कैसे शामिल हुआ। उसके संबंध में पूछताछ हो रही है। माडयूल बनाने के लिए उसका बै्रनवॉश कर धर्मपरिवर्तन ही करा दिया गया। सूत्रों का कहना है कि दो साल उसने अपना धर्म त्याग दिया। उसने इस्लाम कबूलते हुए अपना नाम आदिल रखकर कश्मीर की एक युवती से शादी भी रचा ली। परिवार ने शादी करने की बात को स्वीकार किया है, लेकिन किसके साथ शादी की यह उन्हें मालूम नहीं है। अंनतनाग सुरक्षा बलो की माने तो वहीं जम्मू कश्मीर म7ें आंतकियों के साथ कई एटीएम लूट की घटनाओं में शामिल रहा।

आतंकी संदीप का बड़ा भाई बोला, 'ऑन द स्पाट गोली मार दो मेरे भाई को'

आंतकियों की मदद करते हुए उसने सेना के हथियार भी लूटे। सेना के कैम्प पर हुए हमले के बाद से सुरक्षा बल इस मोडयूल से जुडे आतंकियों की तलाश कर रही थी। कुछ दिन पूर्व सेना ने आंतकी बशीर को मुठभेड़ में मारा था। पकड़ा गया आंतकी उसके घर में शरण लिये हुए था। आंतकी का नाम यूपी से जुडने के बाद सुरक्षा एजेंसिया उसके साथियों के बारे में जानकारी कर रही है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने के बाद उसने जनपद के लोगों से सम्पर्क किया या नहीं। इस बारे में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई है। 

कौन है जो कर रहा है पश्चिमी यूपी के युवाओं का ब्रेन वॉश

हाईस्कूल करने के बाद छोड़ दी थी पढाई 

लश्कर ए तैयबा के लिए काम करने वाले आंतकी ने हाईस्कूल करने के बाद पढाई छोड़ दी। उसके बाद उसने पैप्सी काम में किया गया। कुछ दिन शहर में ऑटो भी चलाया। फिर वह दिल्ली के ठेकेदार के जरिये जम्मू कश्मीर में चला गया। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल आंतकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल ने शहर के मालवीय विधा मन्दिर से 8 वी कक्षा पास की। मुस्तफाबाद के जनता इंंटर कालेज में दसवी की। उसके बाद उसने पढाई छोड़ दी। प्कुछ दिन पैप्सी कम्पनी में नौकरी की। लगभग चार महीने नौकरी करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। फिर उसने शहर में ऑटो चलाया। काम में मन न लगने के कारण वह अपनी बुआ के लड़के के जरिये दिल्ली पहंुचा। दिल्ली के एक ठेकेदार ने उसे जम्मू कश्मीर भेज दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें