तरणताल में तैनात होगी महिला कोच, निदेशालय से मांगी लाइफसेफ्टी किट
मजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में सुरक्षा मानकों की कमी को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। खेल विभाग ने महिला कोच की तैनाती और लाइफसेफ्टी किट की उपलब्धता के लिए बैठक की। पंजीकरण की संख्या 50 हो गई, लेकिन केवल तीन महिलाएं पंजीकृत हुईं।

मजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में मानकों की अनदेखी और सुरक्षा इंतजामों में कमी को लेकर प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग ने अपनी कमियों को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने उप तरणताल की नोडल अधिकारी पूनम विश्नाई के साथ विभागीय बैठक कर महिला कोच की तैनाती और लाइफसेफ्टी किट की उपलब्धता को लेकर निर्णय लिए है。
सुरक्षा मानकों की समीक्षा
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक अप्रैल 2026 ने इस सत्र के लिए तरणताल शुरू हो गया था। पर्याप्त संसाधनों के आभाव और केवल एक पुरुष कोच के भरोसे शुरू किए गए तरणताल में पंजीकरण की संख्या अब तक 50 हुई, लेकिन महिला कोच नहीं होने से केवल तीन ही महिलाओं का पंजीकरण हो सका था। सुरक्षा मानकों की इस बड़ी चूक पर समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया। गुरुवार को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने तरणताल में नियमों की जांच की और वहां की कमियों को चिन्हित किया। नोडल अधिकारी से पंजीकरण की संख्या मांगी, जिसमें महिला व पुरूष प्रशिक्षुओं की समीक्षा की गई। महिलाओं की संख्या केवल तीन मिलने पर चिंता जताई गई। बैठक में निर्णय लिया कि जैसे ही 10 महिला प्रशिक्षुओं का पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा, तत्काल एक महिला कोच की तैनाती कर दी जाएगी। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक लाइफसेफ्टी किट की कमी को भी गंभीरता से लिया गया है। विभाग ने स्वीमिंग पूल संचालन के अनिवार्य मानकों को पूरा करने के लिए खेल निदेशालय को डिमांड भेज दी है। इसमें लाइफ जैकेट, रिंग बॉय और अन्य जीवन रक्षक उपकरण शामिल हैं।
प्रशासनिक निर्णय
कोट
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल की कमियों को लेकर समीक्षा की गई है। महिला कोच की तैनाती प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लिया है। पूल में आपात स्थिति में निपटने के लिए आवश्यक सामानों की भी डिमांड भेजी जा रही है।
- भूपेंद्र यादव, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


