ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरआरएसएस के आहवान पर संघ के स्वयंसेवकों ने घर पर शाखा लगाकर प्रार्थना की

आरएसएस के आहवान पर संघ के स्वयंसेवकों ने घर पर शाखा लगाकर प्रार्थना की

फोटो- 19, 20, 117 व 118

आरएसएस के आहवान पर संघ के स्वयंसेवकों ने घर पर शाखा लगाकर प्रार्थना की
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 19 Apr 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आह्वान पर जिले भर के हजारों स्वयं सेवकों ने स्वयं तथा परिवार के साथ अपने घरों पर ही संघ की शाखा की गतिविधियों को अंजाम दिया। स्वयंसेवकों ने परिवार के साथ अपने घर की छतों पर खड़े होकर संघ की प्रार्थना का उच्चारण किया।

लॉक डाउन के कारण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की लगने वाली शाखाएं भी बंद हैं। इसी कारण आरएसएस के केंद्रीय नेतृत्व ने आहवान किया था कि संघ के स्वयंसेवक अपने घर पर ही परिवार के साथ गृह शाखा लगाएं। शाखा में होने वाली जो गतिविधि वह घर पर कर सकते हैं उसे करें। इसमें किसी सामायिक विषय पर सामूहिक चर्चा, गान के साथ ही संघ की प्रार्थना का पाठ करना अनिवार्य किया गया था। आरएसएस के केंद्रीय नेतृत्व के सामूहिक शक्ति जागरण के आहवान पर संघ व भाजपा के प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों ने अपने घरों में या घर की छत पर ठीक साढे पांच बजे से परिवार के सदस्यों के साथ खडे होकर संघ की प्रार्थना का उच्चारण किया। इस दौरान स्वयंसेवकों को फोटो अपलोड करने से मना किया गया था। भाजपा विधायक उमेश मलिक ने अपने आवास की छत पर सायं साढे पांच बजे पत्नी समेत शाखा लगाई। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. सुभाष शर्मा ने भी संघ की प्रार्थना को गाया। इसी तरह से गली मौहल्लों में आरएसएस की प्रार्थना का उद्घोष ठीक साढे पांच बजे गूंजा। आरएसएस के मालवीय चौक स्थित कार्यालय में भी प्रार्थना का उच्चारण हुआ।

मीरापुर। कस्बे के अधिकांश स्वयं सेवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने अपने घरों की छतों पर आ गए। ठीक साढ़े पांच बजे बृह्माण्ड में नई सात्विक शक्ति का संचार करते हुए एक साथ भारत माता की वंदना की साथ ही स्वयं सेवक संघ की प्रार्थना का तेज स्वर में उच्चारण किया। इसी के साथ कोई स्वयंसेवक परिवार न छुटे - ये संकल्प शक्ति न टूटे। कोटि कोटि कण्ठों से गूंजे भारत की जयकार के नारे का उदघोष किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें