
गांव मंदवाडा में दो मकान की छत गिरने से दो पशु घायल
Muzaffar-nagar News - गांव मंदवाड़ा में भारी बारिश के कारण दो मकानों की छतें गिर गईं। इस हादसे में घर का सारा सामान मलबे में दब गया और दो पालतू पशु भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की...
बुढ़ाना। गांव मंदवाड़ा में भारी बारिश के कारण दो मकानों की छतें गिर गईं। इस हादसे में मकानों के अंदर रखा सारा सामान मलबे में दब गया और दो पालतू पशु भी घायल हो गए। गांव मंदवाड़ा निवासी कामिल पुत्र अय्यूब व अकरम पुत्र लियाकत अली के मकानों की छतें अचानक भरभरा कर गिर गईं। छत गिरने से अंदर रखा सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। छत के नीचे बंधे दो पशु भी मलबे में दबकर घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीण तैमूर राणा ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है ताकि वे अपने मकानों की मरम्मत करा सकें। प्रशासन ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


