सर्राफ़ा कारोबारियों से लूट में एसएसपी पहुंचे मौके पर

सर्राफ़ा कारोबारियों से लूट में एसएसपी पहुंचे मौके पर

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - कस्बे में सर्राफा कारोबारियों से 10 लाख रुपए के जेवरात लूटने के मामले में एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने दादा-पोते को बंधक बनाकर लूट की। पुलिस ने 36 घंटे में भी...

Sep 15, 2025 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

कस्बे में सर्राफा कारोबारियों से हुई दस लाख रुपए के जेवरात लूट के मामले एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कस्बे के मंदवाड़ा रोड पर रविवार सुबह 9 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर सर्राफा कारोबारियों नेमचंद व उसके पोते शिवम से 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात, 4 हजार की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया था। बदमाश दोनों दादा-पोतों को बंधक बनाकर ईख के खेत में डालकर फरार हो गए थे। सोमवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कोतवाली पहुंच कर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी संजीव अत्रीमामले के खुलासे के लिए बनाई गई तीनों टीमों के साथ बैठक की और उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौके का बारीकी से जायजा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने लूट की घटना का शीघ्र खुलासा करने के दिशा निर्देश दिए। इस सम्बंध में एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि लूट का खुलासा कराने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं और एक टेक्निकल टीम भी कार्य कर रही हैं, शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के हाथ 36 घण्टे बाद भी हैं खाली- बुढ़ाना। कस्बे के मंदवाड़ा रोड पर रविवार को सुबह करीब 9 बजे सर्राफा कारोबारियों दादा-पोते से तीन नकाबपोश बदमाशों ने 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। सर्राफा कारोबारी की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में भागदौड़ की, सीसीटीवी कैमरों को खंगाला ओर आस पास के खेतों में काम कर रहे किसानों से भी जानकारी ली। लेकिन 36 घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नही लगा है।