
आम जनमानस को जागरूक करने के लिए सुरक्षा मार्च रैली निकाली
Muzaffar-nagar News - राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत, परिवहन विभाग और नगर पालिका परिषद ने शहरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ नगर पालिका परिसर से हुआ। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत परिवहन विभाग, नगर पालिका परिषद , संभागीय परिवहन विभाग के संयुक्त रूप से गुरुवार को शहरी क्षेत्र में आम जनमानस को जागरूक करने एवं यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए सड़क सुरक्षा मार्च रैली निकाली गई। सुरक्षा मार्च चेयरपर्सन , एआरटीओ, ईओ सहित कई अफसर व कर्मचारी शामिल रहे। सुरक्षा मार्च रैली का शुभारंभ नगर पालिका परिसर टाउन से हुआ। रैली टाउन हॉल से रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, कचहरी रोड, प्रकाश चौक होते हुए महावीर चौक पर संपन्न हुआ।इस अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जनपदवासियों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, दुपहिया वाहन चालक विशेष रूप से हेलमेट पहनने एवं कार चलाते समय सीट बैल्ट जरूर लगाने की अपीलकी।
डा. राजीव कुमार ने अभिभावकों से आह्वान किया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें । एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है, ऐसे में हम सबको सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क सुरक्षा मार्च में अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके शाही , इंचार्ज रोडवेज डिपो रवि चौधरी, उप निरीक्षक यातायात पुलिस पुष्पेन्द्र कुमार, चौकी इंचार्ज कचहरी, थाना सिविल लाइन पुलिस मुज़फ्फर नगर टीम सहित शामिल हुए। बाद में सहायक सम्भागीय अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने सड़क सुरक्षा मार्च में शामिल सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




