डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम, पंपों पर लगी भीड़-झड़प

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - लगातार बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के दामों के बीच आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं ने कम तेल देने और महंगा एक्स्ट्रा तेल डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वाहन चालकों ने शिकायत की है कि उन्हें सामान्य पेट्रोल की जगह प्रीमियम तेल दिया जा रहा है।

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम, पंपों पर लगी भीड़-झड़प

लगातार बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के दामों के बीच आम जनता जहां महंगाई की मार झेल रही है उधर नगर और देहात क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं ने कम तेल देने, प्रीमियम तेल की जगह महंगा एक्स्ट्रा तेल डालने और मशीनों में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्राहकों के आरोप

वाहन चालकों का आरोप है कि कई पेट्रोल पंपों पर सामान्य पेट्रोल की उपलब्धता कम दिखाकर ग्राहकों को जबरन एक्स्ट्रा प्रीमियम तेल दिया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक है। जब ग्राहक सामान्य पेट्रोल डालने की मांग करते हैं तो सेल्समैन मशीन खराब होने या स्टॉक खत्म होने का बहाना बना देते हैं। कई पंपों पर वाहन चालकों और सेल्समैन के बीच बहस होती दिखाई दी।

Voice of UP

उपभोक्ताओं के अनुभव

नगर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसने 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया, लेकिन बाइक ज्यादा दूर नहीं चल पाई। शक होने पर उसने दूसरी जगह तेल डलवाया तो अंतर साफ महसूस हुआ। सोनू कुमार ने बताया कि उसने स्कूटी में प्रीमियम तेल डालने को कहा तो उसने एक्सट्रा प्रीमियम दिया कहा कि मशीन का नोजिल खराब है जबकि उसकी मशीन से एक्सट्रा प्रीमियम तेल भी उसी मशीन से डाला जा रहा था।

प्रशासन की कार्रवाई

संचालकों का कहना है कि ग्राहकों को भ्रम की स्थिति में गलतफहमी हो जाती है। हालांकि बढ़ती शिकायतों के बाद लोगों ने प्रशासन और बाट-माप विभाग से पेट्रोल पंपों की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण लगातार बढ़ता रहेगा।

सामान्य प्रश्न

उपभोक्ताओं ने पेट्रोल पंपों पर किस तरह के आरोप लगाए हैं?
उपभोक्ताओं ने कम तेल देने, प्रीमियम तेल की जगह महंगा एक्स्ट्रा तेल डालने और मशीनों में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।